Unlock exclusive pricing and special offers reserved just for YOU.
Elite Access is Enabled !
What We Do
Every step we take is dedicated to creating positive changes
कानूनी सहायता
संस्था जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करती है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनके अधिकारों की रक्षा हो।
महिला उत्पीड़न निवारण
हम महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार, हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में उनकी सहायता करते हैं, न्याय दिलाने और सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत हैं।
सरकारी योजनाओं का लाभ
संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर, उनका लाभ दिलाने में सहयोग करती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
पीड़ित बच्चों के लिए शिक्षा संबंधी मदद और आर्थिक सहायता
संस्था आर्थिक रूप से कमजोर और पीड़ित बच्चों के लिए शिक्षा के सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करती है, जैसे कि किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, और स्कॉलरशिप। इसके अलावा, हम उनके विकास के लिए आर्थिक मदद भी प्रदान करते हैं, ताकि वे उज्जवल भविष्य बना सकें।
जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान करना
संस्था उन व्यक्तियों को जो जीवन की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हें भोजन, कपड़े और अन्य दैनिक जीवन के आवश्यक सामान उपलब्ध कराती है। हम उनकी कठिनाइयों को समझते हुए उन्हें जीने की सरलता और सम्मान प्रदान करते हैं।
निर्धन माता-पिता को बेटियों की शादी में मदद देना
संस्था उन निर्धन माता-पिता की सहायता करती है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे होते। हम उन्हें उचित स्थान पर शादी करवाने का प्रबंध करते हैं, साथ ही शादी की आर्थिक मदद भी प्रदान करते हैं, ताकि उनकी बेटियाँ खुशहाल जीवन की शुरुआत कर सकें।
सरकार एवं समुदाय के साथ मिलकर सामाजिक बुराइयों से मुकाबला करना
हमारी संस्था सरकार, पुलिस और स्थानीय समुदायों के साथ साझेदारी कर नशाखोरी, देहव्यापार और जुए जैसे बुरे कार्यों के खिलाफ सक्रियता से काम करती है। हम जागरूकता अभियानों, कानूनी समर्थन, शिक्षा एवं पुनर्वास कार्यक्रमों के माध्यम से इन सामाजिक बुराइयों को रोकने का प्रयास करते हैं।