Unlock exclusive pricing and special offers reserved just for YOU.
Elite Access is Enabled !
Our Work
Serving people, inspiring change, and transforming lives
महिलाओं को उनकी गाड़ी वापस दिलाने में सहायता
यह एक सेटलमेंट केस था जिसमें एक व्यक्ति ने महिलाओं की गाड़ी जबरदस्ती छीन ली थी। संस्था ने हस्तक्षेप कर न्याय दिलाया और गाड़ी वापस करवाने में पूरी सहायता की।
आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को न्याय दिलवाया
एक व्यक्ति नेअपने मालिक के अत्यधिक दबाव में आकर आत्महत्या का प्रयास किया था संस्था ने समय पर हस्तक्षेप कर उसकी मदद की, उसे मानसिक व कानूनी सहयोग देकर न्याय दिलवाया।
ब्यावर वन सरंक्षण अभियान में सहयोग
संस्था ने ब्यावर क्षेत्र में वन सरंक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाई।
जोधपुर पुलिस से मुलाकात और मार्गदर्शन
05 अक्टूबर 2025 को जन समाज कल्याण टीम ने महामदिंर थाना, जोधपुर के माननीय थानाधिकारी महोदय से भेंट की उन्होंने जनता की सेवा और पीड़ितों के समर्थन हेतु कई प्रेरणादायक सुझाव दिए। संस्था ने जोधपुर पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण भाव को नमन किया — जय हिन्द, जय भारत।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरा में सम्मान व सामग्री वितरण
संस्था की टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरा का दौरा किया और प्रधानाचार्य का सम्मान किया। स्कूल प्रबधंन से शिक्षा की स्थिति पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियो को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। टीम ने सकंल्प लिया कि आर्थिक रूप सेकमजोर विद्यार्थियो की सहायता और उज्जवल भविष्य हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।
भीलवाड़ा के पारिवारिक विवाद में सुलह करवाई
भीलवाड़ा निवासी गोपीराम जी ने संस्था से शिकायत की थी कि उनकी बेटी सुमित्रा को ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया है। संस्था की टीम ने जोधपुर जाकर दोनों परिवारों से बात की, समझौता करवाया और ससुराल पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार कर सुमित्रा को पुनः घर में स्वीकार किया।